हरदोई।शासन को गुमराह कर मत्स्य पालन के लिए आवण्टित 400 एकड़ तालाब की भूमि पर खेती की जा रही है, ये मनमानी ग्राम प्रधान द्वारा की जा रही है। प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। जिसमे कहा गया है कि प्रधान द्वारा फर्जी समिति बनाकर 400 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा कर फसलें की जा रही हैं।शिकायतकर्ता रीता सिंह ने जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में बताया है कि हरियावां ब्लाक के ग्राम कोडरा मजरा कुरसैली में 400 एकड़ की एक झील है,जो कि छोटे भैया पुत्र रघुवीर निवासी कोडरा को मत्स्य जीवी सहकारी समिति के नाम पट्टा किया गया है। नियमानुसार ,इस झील में मछली पालन होना चाहिए जबकि ग्राम प्रधान द्वारा निजी लाभ के लिए उक्त भूमि पर गेहूं व गन्ने की फसल कराई जा रही है।आरोप है कि कई बार शिकायतें हुईं किन्तु ग्राम प्रधान का पुत्र सुरेंद्र वर्मा सीडीओ का स्टेनो है। इस लिहाज से शिकायत का असर प्रधान पर नही होता। इस तरह सरकारी धन व महत्वपूर्ण योजनाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। स्पष्ट है कि शासन को भ्रमित कर उक्त बाबू द्वारा फर्जी समिति बनाकर 400 एकड़ सरकारी भूमि को कब्जे में लेकर फसलें की जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि उक्त समिति के पट्टे को निरस्त कर फसल की नीलामी की जाए।
Post Top Ad
Tuesday, 7 May 2019
हरदोई,400 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा,सीडीओ के स्टेनो भी लपेटे में
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment