मल्लावां,हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के देवनपुर गांव में अज्ञात कारणों से एक विवाहिता ने केरोसीन डाल कर आग लगा ली, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। वहीं परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां लाए,जहां डॉक्टरों ने रिफर कर दिया।परिजन कानपुर लिए जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई।मल्लावां कोतवाली के देवमनपुर गांव निवासी धीरेंद्र कुमार की 30 वर्षी पत्नी सुलेखा सोमवार की देर रात्रि अज्ञात कारणों से केरोसीन डाल कर आग लगा ली । आग की लपटें उठते देख परिजनो ने दौड़कर बचाने का प्रयास किया।झुलसी महिला को परिजन आनन फानन कानपुर लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में महिला की मौत हो गई।घटना की जानकारी पर उपनिरीक्षक नीरज बघेल जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।समाचार लिखे जाने तक मृतिका के मायके वाले नही पहुंचे थे।
Post Top Ad
Tuesday, 7 May 2019
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment