स्ट्रांग रूम पहुंचे एसएसपी कहा – बिना पास के किसी की नहीं होगी एन्ट्री | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

स्ट्रांग रूम पहुंचे एसएसपी कहा – बिना पास के किसी की नहीं होगी एन्ट्री

लखनऊ। एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने मंगलवार को फिर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने स्ट्रांग रूम की और अधिक सुरक्षा हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। एसएसपी के निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी कैण्ट तनु उपाध्याय भी उपस्थित रहीं।

एसएसपी ने दिए कड़ी सुरक्षा के निर्देश

एसएसपी में C.i.S.F. को ब्रीफ़ किया कि बिना पास के किसी की एन्ट्री नही होगी ताकि कोई अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके।

चेकिंग हेतु लगे capf के रजिस्टर को चेक किया।

फायरकर्मियों को ब्रीफ किया कि फायर की गाड़ी अंदर लगवाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर ससमय उपयोग कर सके।

स्ट्रांग रूम के मुख्य गेट पर मोर्चा लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

इलेक्ट्रिकल सेफ्टी हेतु हिदायत दी गयी।

चेकिंग रोस्टर लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रतिदिन अडिशनल एसपी एवं सीओ रैंक के अधिकारी द्वारा 24×7 चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

सीएफओ/स्थानीय सीओ, प्रभारी निरीक्षक प्रतिदिन सुरक्षा व्यवस्था व फायर सेफ्टी की चेकिंग करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad