भगवान परशुराम की जन्मभूमि पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

भगवान परशुराम की जन्मभूमि पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव


जलालाबाद/शाहजहाँपुर। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में विगत वर्शों की भांति इस बार भी जन्मभूमि मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम की जन्मभूमि जलालाबाद परशुराम पुरी में मोहल्ला खेड़ा स्थित प्राचीन मंदिर प्रांगण में भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें भक्तों ने भगवान परशुराम पुरी की पदयात्रा कर पुण्य अर्जित किया ।
भगवान परशुराम जन्म भूमि प्रबंध समिति के तत्वाधान में चलाए जा रहा है कार्यक्रमों में मंगलवार सुबह भक्तों ने ढाई घाट गंगा तट से जल भरकर भगवान का जलाभिषेक किया एवं हवन पूजन के बाद भगवान का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया इस दौरान भगवान के दर्शन करने के लिए दूर दराज से हजारों भक्त पहुंचे और उन्होंने मंदिर पर मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
मंदिर के महंत श्री पांडे ने बताया कि कार्यक्रम 7 मई 8 मई 2 दिन चलेगा इसके अंतर्गत 8 मई को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर में निकाली जाएगी तत्पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है जो देर रात तक चलेगा ।
उन्होंने भक्तो से अपील की है कि भक्त सात व आठ मई को अपने-अपने घरों में दीपक व मोमबत्ती जलाकर भगवान परशुराम का जन्म दिवस धूमधाम से मनाएं एवं भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें ।
शोभा यात्रा को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं इसकी तैयारियों में प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद चन्द्र शर्मा एडवोकेट प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री रामू उपाध्यक्ष गोपाल मोहन द्विवेदी प्रदीप मिश्रा रामू मिश्रा पुष्कर गुप्ता उत्कल गुप्ता संतोष उपाध्याय टीटू भारद्वाज सानू अग्निहोत्री अशोक द्विवेदी राजीव द्विवेदी गोपाल खूबी पाठक शिवम गुप्ता आदि सहित अन्य भक्त बराबर व्यवस्था में लगे हुये हैं ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad