लखनऊ। एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने लोकसभा चुनाव-2019 के लिए जौनपुर व अमेठी में लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने रिज़र्व पुलिस लाइन लखनऊ में चुनाव के लिए जौनपुर व अमेठी में लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग की। एसएसपी ने सकुशल चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने संयम बरतने व मुदु भाषा प्रयोग करने के दिए निर्देश
चुनाव में लगे पुलिस बल को अपना-अपना कार्य आचरण अच्छा रखने हेतु निर्देशित किया।
एसएसपी द्वारा चुनाव में लगे पुलिस बल को डग्गामारी न करने हेतु निर्देशित किया।
एसएसपी द्वारा चुनाव में लगे पुलिस बल को चुनाव ड्यूटी हेतु लगे वाहनों से ही रवाना होने के निर्देश दिये गये।
चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस कर्मियों को साफ व अच्छी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया।
चुनाव डियूटी में लगे पुलिस बल को चुनाव के दौरान बातचीत में संयम बरतने व मुदु भाषा का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया।
एसएसपी द्वारा चुनाव में लगे पुलिस बल के समस्त टोली कमांडर को निर्देशित किया गया कि वे अपनी टोली को अपने नियन्त्रण में रखे, और सभी की सूची भी अपने साथ रखे।
एसएसपी द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को शराब का सेवन न करने हेतु कडे़ निर्देश दिये गये।
एसएसपी द्वारा समस्त पुलिस बल को यह भी निर्देशित किया गया कि वह अपनी ड्यूटी स्वयं करे।
चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस को बल को एसएसपी द्वारा निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने असलहों का ध्यान रखे।
चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल को एसएसपी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि वह अपनी-अपनी ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा से करे। अन्य को न लगायें।
महिलाओं से उचित व्यवहार करें, दिव्यांग व वृद्धजन का ध्यान रखें।
200 मीटर के अंदर विशेष सतर्कता रखे, आदर्श आचारसंहिता का पालन करें।
चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल को एसएसपी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि वह अपनी-अपनी ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा से करे।

No comments:
Post a Comment