जलालाबाद/शाहजहाँपुर। नगर के रोजी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा कक्षा 10 के परिणाम घोषित होने के बाद रोजी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसके तहत अध्यापक अध्यापिका अभिभावकों के बीच बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी गई ।इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य साधना झा ने कहा कि कक्षा 10 व इंटरमीडिएट का परिणाम शत प्रतिशत रहने से विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है बच्चों की कड़ी मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं स्कूल में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 10 के छात्रा कंचन वर्मा 96. 4 नितेश कुमार 93. 4 आदि बच्चों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है । स्कूल के डायरेक्टर राजीव मोहन पांडे एवं प्रधानाचार्य साधना झा प्रशासनिक अधिकारी बिनय राम झा ने बच्चों को मिठाई खिलाते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र सिंह अखंड प्रताप सिंह संजीव सिंह दीपेश सिंह साक्षी राजीव गंगवार स्वाति अग्रवाल गौरव सिंह आदि ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी
वहीं कक्षा 12 के परिणाम में आलोक सिंह अनामिका यादव आर्यन गुप्ता सुदर्शन दीक्षित एवं रिजा खान ने उच्चतम अंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया उन्हें भी स्कूल द्वारा सम्मानित किया गया स्कूल में सेक्टर रिजल्ट प्राप्त करने के बाद बच्चों में हर्ष की लहर दौड़ गई ।
Post Top Ad
Tuesday, 7 May 2019
शत प्रतिशत रहा रोजी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment