सुल्तानपुर — राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर सुल्तानपुर कांग्रेस प्रत्यासी डॉ संजय सिंह ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए राहुल गांधी द्वारा जनता को दिये गए संदेशों को बताते हुए उन्होंने जनपद में स्मार्ट सिटी बनाने, इंडस्ट्रियल सेंटर बनाने जैसे एजेन्डा को मीडिया से रूबरू कराए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय वादों महिला अधिकार, किसान, रोजगार न्याय , स्वास्थ्य जैसे एजंडे को भी मीडिया से सामने प्रस्तुत किये आगामी 9 मई को प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर प्रोग्रामो को बताते हुय संजय सिंह ने कहा कि भाजपा जाने वाली है और कांग्रेस आने वाली है, और उन्होंने कहा कि कमला देवी के पति की हत्या हुई थी , मैं ही उनके लिए संघर्ष किया था मैंने ही पदयात्रा की थी और उनका एफआईआर नही हो रहा था जिस पर एफआइआर हुई, मैं नही चाहता कि कोई भी हमारी बहने इस तरह की शिकार बने। उनके पतियों के साथ इस तरह कोई दुर्व्यवहार हो ,वही संजय सिंह ने अमेठी भाजपा प्रत्यासी स्मृति ईरानी पर ट्वीट अस्पताल वाले मामले में आरोप लगाते हुए कहा कि स्मृति ईरानी ने भले ही बहुत पैसा बाँट दी हो बहुत बड़े भाषण दे दी,भले राहुल गाँधी को गाली दे दी सबकुछ कह दी, लेकिन लास्ट में उन्हें फ्रस्टेशन ही आया।वही संजय सिंह ने बूथ कैप्चरिंग मामले में हँसते हुए जवाब दिया कि इसपर मैं केवल हंस सकता हूँ, बूथ कैप्चरिंग राहुल गांधी नही कर पाए। लेकिन एक चीज जरूर कैप्चर कर लिया,अमेठी के दिलों को कैप्चर कर चुके है।वही योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि कोई गौशाला बना ही नही,लेकिन जो बनाई गई है उसकी बहुत बुरा हाल है वहां पानी की व्यवस्था नही,चारे की व्यवस्था नही और न ही पानी की कोई व्यवस्था है योगी जी बहुत अच्छे आदमी थे लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही सब गड़बड़ा गए,वही संजय सिंह ने गौमाता पर कहा कि दुर्भाग्य है प्रदेश का और प्रदेश सरकार की नीतियों का जो गौमाता बोलने वाले भारत माता,गौमाता की जय बोलते थे आज उन्होंने ही गौमाता का यह हाल किया है, और इसके लिए बीजेपी की नीतियां ही जिम्मेदार है और इसकी भरपाई इसी चुनाव में होगी ।
Post Top Ad
Tuesday, 7 May 2019
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment