टेंट हाउस में आग लगने से मचा हड़कंप आग लगने से हुआ लाखो का नुकसान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

टेंट हाउस में आग लगने से मचा हड़कंप आग लगने से हुआ लाखो का नुकसान

संडीला(हरदोई)07मई।अज्ञात कारणों से टेंट हाउस में आग लग जाने हड़कम्प मच गया जिससे लगभग पाँच लाख रुपये का नुकसान हो गया।नगर के गल्ला मंडी में स्थित वीनस टेंट हाउस के गोदाम में मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे अज्ञात कारणो से आग लग जाने से लाखों रुपये कीमत के रजाई गद्दे परदे समेत टेंट का अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी गोदाम मालिक रुचिन विश्वकर्मा को उस वक्त हुई जब सुबह नगर पालिका का सफाई कर्मचारी सफाई कर रहा था। जिसके बाद तत्काल गोदाम मालिक अपने गोदाम पर पहुँचे और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल विभाग सहित स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँची। कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक लाखो रुपये का सामान जल कर राख हो चुका था। खबर लिखे जाने तक गोदाम मालिक के द्वारा पुलिस को इस प्रकरण में कोई तहरीर नही दी गयी थी

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad