ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ससुराली जनों पर लगा युवक को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार देने का आरोप

हरपालपुर।हरदोई।कटियारी क्षेत्र में ससुराल आये युवक की जहर देकर हत्या करने का परिजनों ने लगाया आरोप।आपको बताते चलें संदिग्ध परिस्थितियों में जहर देने के मामले की युवक के पिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की तीन दिन पूर्व ससुराल में संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत के मामले में पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।हरपालपुर थाना क्षेत्र के कुंडिया गांव निवासी रामअवतार पुत्र बहादुर ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है।कि उसका पुत्र अनूप उर्फ लालाराम बीते 2 मई को अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ सांडी के मुंशीगंज मोहल्ले में स्थित अपनी ससुराल गया था। दिनांक 4 मई को ससुराली जनों ने उसे जहरीला पदार्थ पिलाकर मार डाला। उसने आरोपी ससुराली जनों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad