पाली,हरदोई।खेत से भूसा लाते समय कई फीट गहरी खाई में ट्रैक्टर ट्राली गिर गई। जिसमे चालक बाल बाल बचा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाली नकटौरा मार्ग पर अहमदपुर मोड के पास आवारा छुट्टा पशुओं को बचाने के चक्कर मे चालक के संतुलन खोने की वजह से भूसे से भरा ट्रैक्टर ट्राली कई फीट गहरी खाई में पलट गया। चीख़ पुकार सुनकर पास के ही भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों ने उसके नीचे दबे चालक और मजदूरों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है।ट्रैक्टर ट्राली स्थानीय थाना क्षेत्र के गाँव खनिकलापुर निवासी राजेश मिश्र का बताया जा रहा है। वह कुछ दिन पहले ही ट्रैक्टर ट्राली को लाये थे।
Post Top Ad
Tuesday, 7 May 2019
गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्राली, बाल बाल बचा चालक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment