पाली,सड़क हादसे में युवक की मौत,पत्नी की हालत गंभीर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

पाली,सड़क हादसे में युवक की मौत,पत्नी की हालत गंभीर

पाली,हरदोई।तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर बाइक से पत्नी के साथ लौट रहे युवक की एक सड़क हादसे मे मौत हो गई, पत्नी की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के पाली शाहाबाद रोड पर दनियापुर मोड के पास दो बाइको की जबरदस्त भिड़ंत में पचदेवरा थाना क्षेत्र के गाँव मान नगरा निवासी 32 वर्षीय कुलदीप की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं उसकी पत्नी भी गम्भीर रुप से घायल हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक कुलदीप अपनी ससुराल मझिला थाना क्षेत्र के गाँव मगियावां में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल हो।अपनी पत्नी निशी के साथ घर के लिए लौट रहा था। वह जैसे ही दनियापुर मोड के पास पहुँचा कि सामना से आ रही तेज रफ्तार एक बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वही उसकी पत्नी भी गम्भीर रुप से घायल हो गयी।पीछे से बाइक से आ रहे उसके परिजन अरविंद ,नरसिंह आदि ने आनन फानन में घायल निशी को नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कुलदीप की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।पाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।दूसरी बाइक को पुलिस ने कब्ज़े मे ले लिया है और उसके चालक की तलाश जारी है। मृतक कुलदीप की मौत से 11 वर्षीय रोमी 8 वर्षीय राजन समेत 1 वर्षीय मोनी के सिर से पिता का साया उठ गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad