गोमती में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

गोमती में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

लखनऊ। राजधानी में गोमती नदी में शवों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी पिछले दिनों गोमती नदी में कई अज्ञात शव मिल चुके हैं। इन मामलों में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है कि मंगलवार को फिर एक युवक का औंधे मुंह गोमती नदी में पक्के पुल के पास शव मिलने से हड़कंप मच गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 40 साल के आसपास है। मृतक के शरीर और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों ने हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि शव पर चोट के निशान गिरने से भी हो सकते हैं। फिलहाल मृतक की पहचान कराने का प्रयास किये जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad