अप्रैल में भविष्य निधि से जुड़े आठ लाख 78 हजार नए कर्मचारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 25 June 2019

अप्रैल में भविष्य निधि से जुड़े आठ लाख 78 हजार नए कर्मचारी

नई दिल्ली। मौजूदा वर्ष के अप्रैल के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की भविष्य निधि से आठ लाख 78 हजार से अधिक नये अंशधारक जुड़े हैं। सरकार ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

सरकार कर्मचारियों के लिए चलायी जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में नए नामांकन के जरिये संगठित क्षेत्र में रोजगार सृजन का आकलन करती है।

आंकड़ों के अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के भविष्य निधि कोष से अप्रैल 2019 में आठ लाख 78 हजार 197 अंशधारक जुड़े हैं। इनमें छह लाख 78 हजार 84 पुरूष और दो लाख 82 महिला कर्मचारी हैं। इसके अलावा 28 अन्य हैं जबकि दो ने अपनी लैंगिकता सार्वजनिक नहीं की है। पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में भविष्य निधि से एक करोड 39 लाख 44 हजार 349 नए अंशधारक जुड़े थे।

चिकित्सा सेवा योजना कर्मचारी राज्य बीमा निगम से अप्रैल में 10 लाख 88 हजार 901 नए कर्मचारी जुड़े हैं। इससे पिछले वित्त वर्ष में इस योजना में दो करोड़ 75 लाख 31 हजार 981 नये कर्मचारी शामिल हुए थे।

अप्रैल 2़019 में राष्ट्रीय पेंशन योजना को 55 हजार 70 कर्मचारियों ने अपनाया है। पिछले वित्त वर्ष में सात लाख 32 हजार 648 कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन योजना में शामिल हुए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad