योग करने से पहले जानें नियम और तरीके, कहीं फायदे की जगह नुकसान तो नही हो रहा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 14 June 2019

योग करने से पहले जानें नियम और तरीके, कहीं फायदे की जगह नुकसान तो नही हो रहा

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी 21 जून को विश्व योग दिवस है और योग से लोगों को जोड़ने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। योग करना बहुत ही जरूरी है लेकिन उससे भी जरूरी है यह जानना कि योग करने का सही तरीका क्या है। योग करने के कुछ नियम हैं और योग करने में श्वांस का छोड़ना और लेना भी बहुत मायने रखता है।

इसलिए योग करने से पहले उसे करने का सही तरीका जान लेना बहुत जरूरी है। योग में कभी भी जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। योग जितना आराम से हो सके उतना ही करना चाहिए। सामान्यत : योग करते हुए लोग कुछ गलतियां करते ही हैं। तो आइए आज इन्हीं गलतियों को जानें।

योग में तारतम्यता की कमी
योग करते हुए लोग योग आसन में तारतम्यता नहीं रखते। उसे अपने मन से कभी ज्यादा कभी कम करते हैं। यही नहीं कई बार लगातार कई दिन योग करते हैं और कई बार योग को कुछ दिनों के अंतराल पर करते हैं। ऐसा करने से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव की जगह नाकरात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। शरीर में दर्द और अकड़न की समस्या इस तरह से योग करने से ही होता है।

आसन में जबरदस्ती
योग करते हुए कभी भी शरीर से जबरदस्ती न करें, क्योंकि ऐसा कर के आप अपने शरीर की मसल्स और नसों पर बेवजह तनाव दे रहे होते हैं जो बेहद खतरनाक होता है। योग करते हुए उतना ही झुकें या हाथ पैरों पर खिंचाव दें जितना आसानी से हो सकें। साथ ही एक ही दिन में ज्यादा से ज्यादा योग कर लेना आपको बिस्तर पर ले आ सकता है। योग को रिलेक्स हो कर धीरे-धीरे बढ़ाएं।

सांस लेने का तरीका जानें
योग में सांस का सही तरीके से लेना और उस पर केंद्रित होना बहुत जरूरी माना गया है वरना योग का कोई प्रभाव शरीर को नहीं मिलता। जैसे योग में आगे की ओर झुकते हुए सांस बाहर और पीछे की ओर झुकते हुए सांस अंदर की ओर रखना चाहिए। साथ ही सांस पर ध्यान केंद्रित करना भी एक कला है जो धीरे-धीरे बलवती होती है। योग के दौरान 5 या 10 मिनट सांसों पर फोकस करना बहुत है। इसे धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं। अगर आप लगातार सांस नहीं लेंगे तो आपकी मांसपेशियों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचेगा जो आपके शरीर के लिए सही नहीं।

खान-पान और योग के बीच अंतराल
भोजन और योग के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतराल होना बहुत जरुरी होता है। इसके अलावा कई बार योग करते समय लोग बीच-बीच में पानी पी लेते हैं, ऐसा बिलकुल न करें। कत से कम 1 घंटे बाद ही पानी पीएं। योग करने से एक घंटे पहले से पानी पीना छोड़ दें।

योग करना बहुत जरूरी है,लेकिन उससे भी जरूरी है उसे सही तरीके से करना। इसलिए योग हमेशा विशेषज्ञ के निर्देशन में करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad