दिशा पाटनी ने खोला अपने क़ातिलाना फिगर और सेक्सी एब्स का राज़ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 9 June 2019

दिशा पाटनी ने खोला अपने क़ातिलाना फिगर और सेक्सी एब्स का राज़

जब बात हो फिटनेस की, तो शिल्पा शेट्टी और करीना कपूर जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम सबसे पहले जुबां पर आता है। जो अपने जीरो फिगर को बनाये रखने के लिये हमेशा सजग रहती हैं। इन्हीं एक्ट्रेस में से एक दिशा पाटनी जिसने अपनी खूबसूरती और सेक्सी फिगर के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग दर्ज़ा हासिल किया है| और आज के समय में वो हर युवा लड़कियों की इंस्पिरेशन बन सबसे फिट और स्लिम हीरोइनों के रूप में जानी जाती हैं।

अपने फिगर को स्लिम और फिट रखने के लिए दिशा वर्कआउट के साथ अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देती है। चलिए आज हम आपको दिशा पाटनी के कुछ ऐसे फिटनेस सीक्रेट के बारें में बताते हैं, जिससे आप भी उनकी तरह टोन्ड फिगर पा सकती हैं।

दिशा पाटनी का आहार

दिशा पटानी का आहार

 

दिशा पाटनी के अनुसार अपने डाइट में विटामिन और प्रोटीन की संतुलित मात्रा का होना काफी जरूरी होता है। जिसका सेवन वो नियमित रूप से करती है इसलिये उनके शरीर पर किसी भी तरह का मोटापा हावी नही हो पाता। दिशा का मानना है कि पतले होने के लिये अपने आप को भूखा नही रखना चाहिये। इसलिये दिशा डाइटिंग के नाम पर भूखा रहना बिल्कुल भी पसंद नही करती है। उनका मानना है फिट रहने के लिए भूखे रहना जरूरी नही है बल्कि हेल्दी आहार का सेवन भरपूर मात्रा में करें।

प्रोटीन से भरपूर डाइट लेती है दिशा

नाश्ता: दिशा पाटनी सुबह का नाश्ता करना कभी नही भूलती। क्योकि सुबह का किया हुआ नाश्ता पूरे दिन की तदंरूस्ती को बनाये रखने में मदद करता है। इसलिये दिशा अपने खान-पान में प्रोटीन्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर फूड्स शामिल करती हैं। ब्रेकफास्ट में वह, 2-3 अंडे, टोस्ट, 1 गिलास दूध या जूस लेती हैं। कभी कभी वो दूध के साथ ओट्स, कॉर्नफ्लैक्स भी बदल बदल कर लेती है।
अनाज के कटोरे से बदल दिया जाता है।

दोपहर का भोजन: दिशा बाहर के खाने के बजाय घर का बना खाना पसंद करती है जिसमें आम तौर पर सब्जी,सलाद, दाल और ब्राउन राइस होता है। फल और जूस का उपयोग भी उनके भोजन करने के बाद का सबसे प्रमुख हिस्सा है।

डिनर: उनके डिनर की प्लेट प्रोटीन से भरी होती है क्योंकि वह दिन के भोजन के बाद सीधे रात के समय प्रोटीन युक्त खाना पसंद करती है। अंडे से लेकर पनीर चीकन तक, इनके डिनर की प्लेट में शामिल किया जाना काफी जरूरी है।

वर्कआउट करना नहीं भूलती

वर्कआउट करना नहीं भूलती

दिशा अपने फिट को बनाये रखने के लिये रहने के लिए वर्कआउट करना नहीं भूलती। वह जिम में जाकर कड़ी मेहनत करती है इसके साथ ही उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज उनकी डांसिंग भी है। वह मानती हैं कि डांस दुनिया के सबसे आसान व्यायामों में से एक है। इसके अलावा, वह कार्डियो एक्सरसाइज से लेकर तैराकी, योगा, वेट लिफ्टिंग उनकी फिटनेस रूटीन में शामिल है। बैसे बहुत से लोगों को यह पता नहीं है दिशा ट्रेंड जिमनास्ट भी हैं, जिससे वह अपनी फिगर को मेंटन रखती है।

वह सप्ताह में कम से कम 4 दिन में दो बार जिम जाती हैं। जी हाँ यह बात सच ही कि वो दिन में दो बार जिम जाती है। क्योकि वो ज्यादा समय जिम में देना ज्यादा पसंद करती है। इसलिये वो जिम की एक भी क्लासेस को मिस नहीं करती है। कसरत करते रहने से उनका शरीर पूरे दिन सक्रीय रूप से काम करता है। उके पास फिल्म को लेकर कितनी भी व्यस्तता क्यो ना हो वो व्यायाम के लिए समय निकालना नही भूलती।

मेडिटेशन करना

एक्सरसाइज के साथ साथ मेडिटेशन करना दिशा को काफी पसंद है। उनका मानना है कि मेडिटेंशन शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रुप से भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिये बेहद जरूरी होता है। इसलिये वो किसी किसी भी जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने के बजाय शांत बैठकर मेडिटेशन करना ज्यादा पसंद करती है।

दिशा अपने वॉशबोर्ड एब्स के बारें में बताती है कि शरीर को मेनटेन करके बनाए रखना एक बहुत बड़ा काम है! क्योकि इसमें स्वस्थ आहार के साथ की तरह के कठिन व्यायाम भी करने पड़ते है।

खाने में कम्प्रमॉइज्ड नही

खाने में कम्प्रमॉइज्ड नही

फिगर मेंटेन रखने के लिए दिशा खाने को लेकर कभी भी कम्प्रमॉइज्ड नही करती। आप लोग सोच रहे होगें वो पूरे समय डाइट पर रहने के लिये वो केवल सलाद और जूस के सहारे ही रहती है लेकिन ऐसा नही है वो खाने के बाद कभी-कभीर मीठा भी खाती है।

सप्ताह में एक दिन वो बिना किसी परहेज के सभी कुछ खाती है वो मानती है कि शरीर को फिट रखने के लिये खानें की किसी भी चीज के लिये मन को नही मारना चाहिये बल्कि खुश होकर हर किसी चीज के सेवन करते रहना चाहिये। और कड़ी मेहनत करना चाहिये।

पर्याप्त नींद का होना

पर्याप्त नींद का होना

भले ही नीद फिटनेस का हिस्सा नही है लेकिन शरीर को तरोताजा बनाये रखने के लिए पूरी नींद का होना भी हमारे जीवन का प्रमुख हिस्सा है। एक दिन में कम से कम 6 से 8 घटें की पूरी नींद का होना काफी जरूरी है। समय पर सोना और समय पर उठना आपके शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ आपके दिन को तरोताजा बनाये रखने में मदद करता है।

अब आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद दिशा के फिटनेस के साथ खूबसूरती के राज तो आप जान ही चुके होगें। यदि आप भी अपने फिटनेस को लेकर परेशान है तो आज से ही दिशा के बताये गए सीक्रेट्स को फॉलो करें, बनाये अपनी बॉडी को फिट और सेक्सी..

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad