मखानो के सेवन से एसिडिटी जैसी कई बीमारियों से मिलता है छुटकारा, होते है और भी कई फायदे, जाने इसके लाभ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 23 June 2019

मखानो के सेवन से एसिडिटी जैसी कई बीमारियों से मिलता है छुटकारा, होते है और भी कई फायदे, जाने इसके लाभ

ये तो हम सभी जानते हैं कि ड्राई फ्रूट खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू और किशमिश खाने के फायदों के बारे में आपने सुन रखा होगा लेकिन क्या आपको मखाना खाने के फायदों के बारे में पता है? मखाने को कई जगहों पर लावा भी कहा जाता है। आप चाहें तो इन्हें बिना गर्म किए भी खा सकते हैं या फिर रोस्ट करके।

मखाने में 9.7 % प्रोटीन, 7.6 कार्बोहायड्रेट, 12.8 % नमी, 0.9 फ़ास्फ़रोस, 1.4 % लोह पदार्थ पाए जाते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद है |

मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी मखाना खाना बहुत फायदेमंद रहता है. अगर आपकी मांसपेशि‍यां समय-समय पर अकड़ जाती हैं तो आपको नियमित रूप से मखाना खाना शुरू कर देना चाहिए.

मखाने के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है| यह अंगो को सुन्न होने से बचाने में सहायक होता है तथा घुटने और कमर दर्द से भी छुटकारा दिलाता है|

मखाने में एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व होते है जो चेहरे की झुर्रियों को रोकने में सहायक होते है|

गर्भवती महिलाओ और प्रसव के बाद शारीरिक कमजोरी महसूस करने वाली महिलाओ को मखाने का सेवन करना चाहिए|

मखाने खाने से शरीर की जलन से शान्ति मिलती है|

मखानों के रोज़ाना सेवन से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है|

मखानो को दूध में मिलाकर सेवन करने से एसिडिटी से छुटकारा मिलता है|

मखाना शरीर में रक्त संचार को सुचारु करके गुर्दे की समस्या के खतरे को कम करने में मदद करता है|

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad