एक साल में सभी ट्रेनों में लग जाएंगे शत प्रतिशत biotoilet | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 20 December 2017

एक साल में सभी ट्रेनों में लग जाएंगे शत प्रतिशत biotoilet

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने सभी रेलगाडिय़ों में biotoilet लगाने की समय सीमा 2022 से घटा कर दिसंबर 2018 कर दी है तथा biotoilet से आगे बॉयो वैक्यूम टॉयलेट लाने की भी तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय रेलवे को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के पहले खुले पाइप वाले शौच से मुक्त कर दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 12500 कोचों में बॉयो टॉयलेट लगाने के बाद कुल 20 हजार कोच बचेंगे जिनमें 80 हजार biotoilet लगाने होंगे। ये काम दिसंबर 2018 तक पूरा करने का नया लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए कंपनियों की उत्पादन क्षमता भी विकसित हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में मार्च 2019 तक भारतीय रेलवे को खुले पाइप वाले शौचालयों से मुक्त कर दिया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि रेलवे को biotoilet में पानी की कमी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण से यात्रियों को अक्सर बोतल ले जाने की जरूरत महसूस होती है। इसके समाधान के लिए हेल्थ फॉसिट यानी पाइप एवं जेटप्रेशर लगाया जा रहा है ताकि शौच के वक्त पानी के लिए बोतल की जरूरत नहीं पड़े।

उन्होंने कहा कि रेलवे ने बॉयोटॉयलेट की अलावा विमानों में लगने वाले वैक्यूम शौचालयों की तकनीक जोड़ कर देश में विकसित हाइब्रिड तकनीक का विकास किया है। इसमें वैक्यूम तकनीक आयातित तकनीक है जो काफी महंगी है। आमतौर पर एक बॉयो टॉयलेट की कीमत एक लाख रुपए आती है जबकि बॉयो वैक्यूम हाइब्रिड टॉयलेट की कीमत करीब ढाई लाख रुपए होगी।

उल्लेखनीय है कि बॉयो टॉयलेट को लेकर संसद में कल पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में रेलवे की आलोचना की गई है। ऐसे शौचालयों में बदबू आने, बोतलों एवं अन्य वस्तुओं को अंदर डाल देने आदि का उल्लेख करते हुए biotoilet के कुप्रबंधन की बात कही गई है।

सूत्रों ने बताया कि रेलवे के सभी कोचिंग डिपो में एक बॉयोटॉयलेट प्रयोगशाला भी बनाई गई है जहां सभी रैकों में बॉयोटॉयलेट के डिस्चार्ज की जांच की जाती है और अगर बैक्टीरिया का स्तर कम पाया जाता है तो उसमें फिलिंग की जाती है। इसी प्रकार हर biotoilet में मार्च तक डस्टबिन लगाया जाएगा जिसमें बोतल आदि फेंकी जा सके।

इसके साथ यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने का भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि biotoilet की प्रणाली 2010 में लाई गई है।
-एजेंसी

The post एक साल में सभी ट्रेनों में लग जाएंगे शत प्रतिशत biotoilet appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad