‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ के ऐंकर सुहैब इलियासी को पत्नी की हत्या के दोष में उम्रकैद | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 20 December 2017

‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ के ऐंकर सुहैब इलियासी को पत्नी की हत्या के दोष में उम्रकैद

नई दिल्ली। अपने समय के चर्चित क्राइम शो ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ के ऐंकर सुहैब इलियासी को पत्नी की हत्या के दोष में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। पत्रकार सुहैब इलियासी को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने बुधवार को सजा सुनाई है। सुहैब के वकील ने अदालत से फांसी की सजा नहीं सुनाने की अपील की थी। 16 दिसंबर को सुहैब इलियासी को 17 साल पुराने इस जघन्य हत्याकांड के लिए दोषी करार दिया गया था।
11 जनवरी 2000 को सुहैब के घर पर पत्नी अंजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मर्डर करने के लिए कैंची का इस्तेमाल किया गया था। 28 मार्च 2000 को पुलिस ने दहेज हत्या के तहत सुहैब को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जांच में पाया था कि सुहैब और पत्नी अंजू इलियासी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
वारदात के बाद अपने गुनाह पर पर्दा डालने के लिए उसकी दोस्त को फोन करके बताया कि अंजू ने सुइसाइड कर लिया है। अंजू के परिवार वालों ने सुहैब पर हत्या का आरोप लगाया था। 1995 में सुहैब ने पत्नी के साथ एक क्राइम शो भी चलाया। मार्च 1998 में टीवी क्राइम शो ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ की ऐंकरिंग से फेमस हो गया था।
वर्ष 2000 में पत्नी की हत्या के आरोप के बाद शो बंद हो गया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उस दौरान अंजू की बहन रश्मि ने एक डायरी पुलिस को दी थी। उसमें अंजू ने बहुत कुछ लिखा था। अंजू की हत्या मयूर विहार के अपार्टमेन्ट में की गई थी। उस दौरान उसके दो निजी सुरक्षाकर्मी राजकुमार और शत्रुघ्न तैनात थे। पुलिस को जांच में बाथरूम में ब्लड के निशान मिले थे। अंजू की कथित रूप से लगभग 10 बजकर 45 मिनट पर मौत हुई। सुहैब उसे 12 बजकर 26 मिनट पर एम्स लेकर पहुंचा।
सुहैब दिल्ली में पैदा हुआ। इलियासी और अंजू साल 1989 में जामिया मिलिया इस्लामिया में एक साथ पढ़ रहे थे। तभी दोनों के बीच प्यार हुआ। अंजू के घर वालों ने इस रिलेशन को लेकर विरोध किया था। इसके बाद दोनों लंदन चले गए थे। विरोध के बावजूद सुहैब और अंजू ने साल 1993 में लंदन में विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह कर लिया था। अंजू ने अपना नाम बदलकर अफशां रख लिया था। सुहैब ने वहां टीवी एशिया में काम किया था। वो इस चैनल का प्रोग्राम प्रड्यूसर रहा। साल 1996 में भारत लौटा और अपने दम पर प्रोग्राम शुरू किया लेकिन साल 2000 आने तक दोनों के संबंधों में खटास बढ़ने लगी थी। घटना के समय इनकी एक ढाई साल की बेटी भी थी।
-एजेंसी

The post ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ के ऐंकर सुहैब इलियासी को पत्नी की हत्या के दोष में उम्रकैद appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad