पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए इलाहाबाद के Doctors की अनोखी पहल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 20 December 2017

पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए इलाहाबाद के Doctors की अनोखी पहल

नई दिल्ली। इलाहाबाद में जिला अस्पताल के Doctors ने पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अनोखी पहल की शुरुआत की है. बढ़ते प्रदूषण से वातावरण को बचाने के लिये डॉक्टरों ने बुधवार को साइकिल से चलने का निर्णय किया है.

शहर के तेज बहादुर सप्रू बेली हॉस्पिटल के डॉक्टर हफ्ते में एक दिन अस्पताल साइकिल से आएंगे.

आज साइकिल से हॉस्पिटल पहुंचे डॉक्टरों ने हॉस्पिटल के दूसरे स्टाफ से भी हफ्ते में एक दिन साइकिल या बसों से हॉस्पिटल आने की अपील की.

Doctors के इस फैसले के पीछे पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ ही वातावरण में बढ़ते प्रदूषण को कम करना है. साइकिल से बेली हास्पिटल पहुंचे डॉक्टरों को देखकर अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजन भी दंग रह गए.

साइकिल से हॉस्पिटल पहुंचे डाक्टरों ने परिसर में घूम कर वहां मौजूद सभी लोगो से पर्यावरण बचाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करने की अपील की है.

-एजेंसी

The post पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए इलाहाबाद के Doctors की अनोखी पहल appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad