
कॉमनवेल्थ गेम्स में मंगलवार को बॉक्सर अमित कुमार, नमन तंवर, हुसमानुद्दीन मोहम्मद, मनोज कुमार और सतीश कुमार अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गए। इसके साथ ही बॉक्सिंग में भारत के 6 पदक पक्के हो गए। पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन एमसी मैरीकॉम वूमेन्स 45-48 किग्रा कैटेगरी में पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। बॉक्सिंग में तीसरे और चौथे स्थान के लिए मुकाबला नहीं होता। उनकी जगह सेमीफाइनल हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है। इसके अलावा हॉकी में भारतीय मेन्स और वूमेन्स टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment