
दलितों पर अत्याचार मुद्दे पर कांग्रेस के उपवास के बाद अब भाजपा संसद नहीं चलने के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने के लिए 12 अप्रैल को उपवास करेगी। खास बात यह रहेगी कि इस अनशन में बीजेपी के सभी सांसदों के साथ नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी एक दिन का उपवास रखेंगे। बता दें कि इस बजट सेशन में लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे की वजह कोई काम नहीं हुआ। संसद के 250 घंटे बर्बाद हो गए। 18 साल में लोकसभा-राज्यसभा में सबसे कम कामकाज हुआ।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment