राजन सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकारों ने किया प्रदर्शन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 10 April 2018

राजन सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकारों ने किया प्रदर्शन

–निलंबन व गिरफ्तारी की मांग का पत्र मुख्यमंत्री को भेजा
–तीन दिन के अंदर गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
शाहजहांपुर। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करने बाले राजन सिंह को पुलिस गिरफ्तार नही कर पा रही है। तो आम जन मानस के लिए कितना तत्पर रहती होगी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। ज्ञात हो कि 2 अप्रैल को दलित आंदोलन भारत बंद के दौरान हरदोई जीटीआई के प्रधानाचार्य राजन सिंह अपने साथियों के साथ रेलवे ट्रैक को बाधित कर रहे थे। उनकी इस करतूत को एक प्रतिष्ठित पत्रकार धनन्जय बाजपेई ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिससे राजन सिंह आक्रोशित हो उठे और उन्होंने अपने साथियों सहित उस वक्त जानलेवा हमला कर दिया था। तथा कैमरा छीन लिया। पत्रकार का कार्य कवरेज करने का होता है। इस संदर्भ में जब पत्रकारों ने कड़ी निंदा की एवं उच्च अधिकारियों से मिले तब जाकर थाना सदर बाजार में उक्त घटना का मुकदमा पंजीकृत किया गया। उसके बावजूद भी अभी तक पुलिस आरोपी राजन सिंह को गिरफ्तार नही कर पाई है। मंगलवार को इसी संदर्भ में उत्तर प्रदेश पत्रकार संघर्ष समिति के पदाधिकारी समेत जिले के तमाम पत्रकार नगर मजिस्ट्रेट से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने मांग की कि जीटीआई के प्राचार्य राजन सिंह को गिरफ्तार कर उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए। यदि 3 दिनों के अंदर कोई कार्यवाही नहीं होती है। तो समिति आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान रमाशंकर पांडे,राजीव मिश्रा,रमाशंकर दीक्षित,धनंजय वाजपेयी,गुल मोहम्मद,जसविंदर सिंह,गौरव शुक्ला,ताराचंद्र,राकेश शर्मा,मुस्तकीम खां,राजेंद्र बाबा,राकेश श्रीवास्तव,सर्वेश रमाशंकर दीक्षित आदि पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad