
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास से बीएमपी के कमांडो हटाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को राबड़ी देवी ने कहा, "नीतीश कुमार, सुशील मोदी और उनकी सरकार मेरे परिवार को मरवाने की साजिश कर रहे हैं। लेकिन मुझे कोई डर नहीं है, अगर कुछ होता है तो बिहार सरकार और प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होगा। सरकार यदि घर छोड़ने के लिए कहेगी तो उसे भी खाली कर देंगे। वे नहीं जानते कि हमारी सुरक्षा जनता करेगी। भगवान हमें देखेंगे।'
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment