
कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार हिस्सा ले रही एमसी मैरीकॉम ने बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंच गईं। मैरीकॉम 14 अप्रैल को गोल्ड जीतने के लिए नॉर्दन आयरलैंड की क्रिस्टीन ओहारा से खेलेंगी। अन्य भारतीय बॉक्सरों में विकास कृष्णन और गौरव सोलंकी ने भी जीत हासिल की। वहीं, बैडमिंटन के सिंगल्स मुकाबलों में साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ने जीत के साथ शुरुआत की। आज भारत को शूटिंग में श्रेयसी सिंह ने गोल्ड, ओम मिठरवाल और अंकुर मित्तल ने ब्रॉन्ज दिलाया। हालांकि, गोल्ड जीतने के दावेदार जीतू राय को हार का सामना करना पड़ा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment