मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा समन्वय समिति तथा मऊ व बलिया के जिला पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के एक प्लाजा में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि यह बैठक अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा जो विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है उसको हम सब को प्रयास करते हुए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है, क्योंकि हमारी सरकार का नारा है सबका साथ सबका विकास। इस समय देश की राजनैतिक स्थिति का विश्लेषण करने की जरूरत है। डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश की तत्कालीन स्थिति और व्यवस्था को बदलने के लिए जो प्रयास आरम्भ किया वो आज फलित होता दिख रहा है। उस समय जो लोग कांग्रेस को हराने के लिए इकट्ठा हो रहे थे वो किसी न किसी विचारधारा से प्रभावित थे। धीरे धीरे स्थितियां बदली कांग्रेस कमजोर हुई और उसका सफाया होने के कगार पर आ गया है। अपनी राष्ट्रवादी और विकासवादी छवि के चलते भाजपा पूरे देश मे करीब करीब काबिज हो चुकी है। अब विपक्षी हमे हटाने ओर अपने अस्तित्व बचने के लिए इकट्ठे हो रहें हैं। किंतु हम भ्रस्टाचार के विरुद्ध लड़ते हुए सरकार में आए थे उनके पास कोई विचारधारा नही है। सरकार पूरी द्रुत गति से चल रही है लोगो को बदलाव साफ दिख रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए उसकी समीक्षा की जा रही है।
प्रभारी मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आज की बैठक कार्यकर्ताओं के लिए एक उदाहरण बनेगी हम पुनः मिलकर बैठेंगे ।सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। जिला प्रभारी बनने के पश्चात वह कार्यकर्ताओ से व्यक्तिगत संपर्क साधकर उनकी समस्याओं से निदान दिलाने का प्रयास में लगे हैं। उन्होंने आशा जताया कि पार्टी सभी कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरेगी।
वन मंत्री दारा सिंह चैहान ने कहा कि पूरा विपक्ष भाजपा के विरुद्ध एकजुट हो रहा है लेकिन हमें विकास कार्यो को आगे करते हुए प्रयास करके सभी को पराजित करना है। मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश विश्वास कर रहा है हमे उसे बरकरार रखना है। कार्यकर्ताओ के सहयोग से हम पुनः लोकसभा चुनाव जीतेंगे। विपक्ष के इकट्ठा होने से हमे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योकि हम विचार धारा को लेकर आगे बढ़ रहे है। हमे गर्व है कि दुनिया का प्रभावशाली नेतृत्व नरेंद्र भाई मोदी के रूप में हमारे पास है प्रदेश नेतृत्व भी हमारा अच्छा है। हम हर संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं।
बैठक में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह, शकुन्तला चैहान, गनेश सिंह, अखिलेश तिवारी, अखिलेश राजभर, विनोद यादव, हौसला प्रसाद उपाध्याय, मंगरु प्रसाद, भगवान दास गुप्त, शिवभूषण तिवारी, संतोष राय, यादवेन्द्र सिंह,ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सांसद हरिनारायन राजभर, विधायकद्वय फागू चैहान, श्रीराम सोनकर, शिवकुमार पाठक, डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, देवेन्द्र यादव, विनोद शंकर दुबे, शशिभूषण, प्रदीप सिंह, माधवेन्द्र मिश्र, लक्ष्मीनारायण, मुन्ना दुबे, सुनील कुमार गुप्त, अरविंद सिंह, अमरनाथ दुबे, विजय नरायन शर्मा, अमरनाथ दुबे, संतोष सिंह, लालचन्द चैहान, कवलगिरी, अखिलेश तिवारी, आनन्द प्रताप सिंह, आलोक जायसवाल, वशिष्ठ सोनी, रविन्द्र सिंह, सत्यमित्र सिंह, कृष्ण कान्त राय आदि उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Wednesday, 13 June 2018
समन्वय समिति के बैठक में शामिल पदाधिकारियों से चर्चा करते पार्टी के पदाधिकारीगण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment