मल्लावां।हरदोई।विवार को कस्बे के पत्रकारों की एक बैठक कैरियर पब्लिक स्कूल बड़ी बाजार मल्लावां में वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु मिश्रा की अध्यक्षता में हुई । जिसमें मल्लावा प्रेस क्लब का गठन किया गया जिसमें अरविंद मिश्रा को संरक्षक चुना गया उप संरक्षक गिरीश चंद्र कुशवाहा व विशाल जायसवाल को चुना गया । प्रेस क्लब का विपिन सोनी को क्लब का अध्यक्ष चुना गया अरुण कुमार शुक्ला ‘पटेल’ महामंत्री चुना गया व कोषाध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला को चुना गया इसके अलावा कार्यकारिणी का सदस्य अनुराग कुमार मिश्रा , शरद कुमार , कमलेश कुमार , गौरव मिश्रा अजय राठौर को सर्व सम्मति से चुना गया । समाजसेवी व संरक्षक विशाल जायसवाल ने चुने हुए सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका हौसला बढाया । तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं सुधांशु मिश्रा को विपिन सोनी ने माला पहनाकर स्वागत किया उप संरक्षक विशाल जायसवाल का अनुराग मिश्रा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । प्रेस क्लब के गठन को लेकर सभी पत्रकारों में काफी उत्सुकता दिखी व स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे ।
Post Top Ad
Sunday, 20 January 2019
हरदोई -प्रेस क्लब गठन में बिपिन सोनी अध्यक्ष व अरुण शुक्ला महामंत्री बने
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment