सुरेश बंसल को ऐसे चुनाव लडाए जैसे अजित सिंह को चुनाव लडा रहे हों- जयंत चौधरी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 2 April 2019

सुरेश बंसल को ऐसे चुनाव लडाए जैसे अजित सिंह को चुनाव लडा रहे हों- जयंत चौधरी

गाजियाबाद। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार सुबह राजनगर एक्सटेंशन से शुरू कर भट्टा नंबर पांच, दुहाई और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव उखरालसी में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और महागठबंधन प्रत्याशी सुरेश बंसल के पक्ष में सभी रालोद कार्यकतार्ओं को एकजुट होकर उन्हें जिताने का मंत्र दिया। रोड शो के दौरान उन्होंने रालोद नेताओं और कार्यकतार्ओं से कहा कि महागठबंधन ने गाजियाबाद लोकसभा सीट पर सुरेश बंसल को प्रत्याशी बनाया है। सुरेश बंसल गाजियाबाद विधानसाा के विधायक रह चुके हैं। वे भले आदमी हैं और अपनी साफ छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि सुरेश बंसल को इस तरह से चुनाव लड़ाएं जैसे पार्टी अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और मुझे चुनाव लड़वा रहे हों। सुरेश बंसल के विधानसा कार्यकाल में शहर में विकास की गंगा बही थी। उसी को ध्यान में रखते हुए अपनी लोकसभा का प्रत्याशी चुनें और हवा में बात करने वालों को करारा जवाब दें। पार्टी के सभी नेता तन, मन और धन से महागठबंधन प्रत्याशी को जिताने में जुट जाएं। जयंत चौधरी ने कहा कि सभी जान गए हैं कि भाजपा ने देश की जनता को जुमलों के अलावा कुछ नहीं दिया है। अब समय आ गया है कि जनता भाजपा से उसकी जुमलेबाजी का जबाव मांगे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और रालोद के बीच यह महागठबंधन नहीं है यह दिलों का गठबंधन है। इस दौरान महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेश बंसल, रालोद नेता अमरजीत सिंह बिड्डी, अजय प्रमुख, चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट, लोकेश चौधरी, सपा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, सपा के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, राजदेवी चौधरी, बसपा के जिलाध्यक्ष विनोद प्रधान, बसपा नेता सतपाल चौधरी, बसपा नेता कविन्द्र चौधरी, सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू, सपा के मुरादनगर महानगर अध्यक्ष परवेज चौधरी, विकास यादव, धर्मवीर डबास, संजील चौधरी, आनंद चौधरी, कपिल चौधरी, मनसीर चौधरी, चौधरी तेजपाल सिंह, कोमल चौधरी, विकास चौधरी, शिवा चौधरी, विरेन्द्र चौहान, बसपा पार्षद अरविंद चौधरी तथा मुरादनगर से रश्मि चौधरी, मनीषा त्यागी, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष असलम खान, संजीव चौधरी, अमित त्यागी सरना, विकास चौधरी उारालसी, अश्वनी चौधरी, श्रीपाल चौधरी, मोहित चौधरी, आदित्य चौधरी, यूनुस पहलवान, मास्टर इकबाल, नेता रहीस कुरेशी, ओमबीर धेदा, सपा नेता याकूब मलिक, यामीन सभासद, हकीमजी इब्राहीम, मनोज टिंकल सभासद, उम्र ठीकेदार कुरैशी, अजित सेठी, मास्टर रविन्द्र राणा, बसपा नेता कोमल चौधरी, कर्मवीर, बृजमोहन धेदा, अशोक चौधरी, वीरेंद्र चौधरी सहित बड़ी संया में सपा, बसपा एवं रालोद के कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad