आप पार्टी ने गठबंधन प्रत्याशी को दिया समर्थन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 2 April 2019

आप पार्टी ने गठबंधन प्रत्याशी को दिया समर्थन

गाजियाबाद। सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी सुरेश बंसल को विभिन्न संगठन एवं राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने गाजियाबाद सीट पर गठबंधन प्रत्याशी सुरेश बंसल को समर्थन देने की घोषणा की है। साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के प्रयासों के बाद आप पार्टी ने बंसल को समर्थन देने की घोषणा की। पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में आप पार्टी के पश्चिमी उप्र संयोजक सोमेंद्र ढाका ने बताया कि भाजपा को केंद्र से बेदखल करने के लिए आप पार्टी ने ऐसे प्रत्याशियों का समर्थन करने का निर्णय लिया जो भाजपा प््रत्याशियों को हरा सके। गाजियाबाद के अलावा बागपत और मुजफरनगर में रालोद का भी समर्थन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने कहा कि गठबंधन और आप पार्टा का उद्देश्य एक है। दोनों ही भाजपा को हराना चाहते हैं। चूंकि आप ने गाजियाबाद में प्रत्याशी नहीं उतारा है। इसलिए उन्होंने बंसल का समर्थन किया। पिछले 2014 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को संसदीय सीट से १ लाख और साहिबाबाद विधानसाा सीट से ४३ हजार वोट मिले थे। अमरपाल ने कहा कि साहिबाबाद क्षेत्र में आप पार्टी का अच्छा खासा प्रभाव है। यहीं पर पार्टी की नींव पड़ी थी। अब साहिबाबाद में भाजपा प्रत्याशियों को बढ़त लेना असांव होगा। आप के जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा कि आज से पार्टी के सभी कार्यकर्ता बंसल को जिताने के लिए जनसंपर्क और प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी की गाजियाबाद सीट से जीत निश्चित है। सोमेंद्र ढाका ने कहा कि आप ने यूपी में छह सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें अलीगढ़, सहारनपुर, सांल, प्रयागराज शामिल हैं। बता दें कि गाजियाबाद में आप ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। जबकि गौतमबुद्धनगर में आप प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया। सोमेंद्र ढाका ने कहा कि गाजियाबाद में आप की ताकत को नकारा नहीं जा सकता। हमारे हजारों कार्यकर्ता हैं जिनका वोट बंसल को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास से इतर हर चीज का विकास हुआ है, चाहे वह नफरत, भ्रष्टाचार, कट्टरवाद, रिश्वतखोरीयों न हो। इस मौके पर सुजाता शर्मा, मुकेश प्रजापति, मनोज त्यागी, गुलरेज खान, महेश शर्मा, तरुणिमा श्रीवास्तव, मानसिंह बघेल, संजीव कुमार, सतीश कुमार, जेके जैन, एके सिंह, राजकुमार तिवारी, राजेंद्र खंडेलवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad