मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का  डीएम ने लिया जायजा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 2 April 2019

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का  डीएम ने लिया जायजा

लोनी। मुख्यमंत्री के लोनी आगमन पर सभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने पटेल मैदान का जायजा लिया। गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह के चुनाव प्रचार को लेकर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम 3 अप्रैल को सरदार पटेल मैदान में रखा गया है। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था व मौके की स्थिति का गाजियाबाद की डीएम ऋतु महेश्वरी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँच निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार बुधवार को लोनी क्षेत्र के गढ़ी कटैया स्थित सरदार पटेल मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सभा से एक दिन पूर्व जिलाधिकारी रितु महेश्वरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने मौके का मोबाइल नोकिया और कार्यक्रम स्थल के अलावा हेलीपैड का भी निरीक्षण किया ेउनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा, पूर्व चेयरमैन मनोज धामा व पार्टी के कई पदाधिकारीगण अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ लोनी में किसी के प्रचार के लिए दूसरी बार आ रहे हैं। पिछली बार मौजूदा विधायक नन्दकिशोर गुर्जर के पक्ष में भी पटेल मैदान में ही कार्यक्रम हुआ था। दूसरी बार इनका कार्यक्रम भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह के लिए होने जा रहा है ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad