शाहजहांपुर में मिड डे मील के 1406 सिलेन्डर और 703 गैस चूल्हे चोरी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

शाहजहांपुर में मिड डे मील के 1406 सिलेन्डर और 703 गैस चूल्हे चोरी

मिड डे मील के सिलेंडर चोरी में नंबर वन पर है शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में मिड डे मील बनाने के लिए स्कूलों में गैस सिलेन्डर मुहैया कराये गये थे लेकिन पूरे यूपी में 8 हजार 528 सिलेन्डर चोरी बताये जा रहे हैं। जिनमें शाहजहांपुर नम्बर एक पर रहा है। यहां सरकारी स्कूलों से 1406 गैस सिलेन्डर चोरी हो गये साथ ही 703 गैस चूल्हे की चोरी को भी कागजो में दिखाया है।

मिड डे मील प्राधिकरण की रिपोर्ट आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा विभाग में हडकम्म मचा हुआ है। फ़िलहाल शाहजहांपुर में मामले की जांच के आदेश दे दिये गये है। दरअसल बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में लकड़ी से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 2006 से स्कूलों को गैस सिलेन्डर देने की शुरूआत की गई थी। लेकिन धीरे धीरे स्कूलों से गैस सिलेन्डर लापता होने शुरू हो गये। पुलिस में कुछ दर्जन चोरी की रिपोर्ट दर्ज है जबकि बाकी मामलों में सिर्फ खाना पूरी की गई है।

सूत्रों की माने तो ज्यादातर स्कूलों के गैस सिलेन्डर गांवो के रसूखदार लोगों के घरों में अभी तक चल रहे है। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों से सिलेन्डर चोरी के मामलों में पूरे उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर नम्बर वन पर आया है। फ़िलहाल जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। साथ डीएम ने मामले में जांच के बादेश भी दिये है। बीएसए राकेश कुमार का कहना है कि स्कूलों से सिलेंडर चोरी के मामले सामने आते रहे हैं। सिलेंडर चोरी के बाद स्कूल का टीचर एफआईआर दर्ज कराता है। ऐसे में सभी स्कूलों से रिपोर्ट मांगी गई है। कुछ एफआईआर दर्ज नही है। उसके लिए पुलिस प्रशासन से बात की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad