एसएसपी ने बंथरा थाना का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

एसएसपी ने बंथरा थाना का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने देहात की पुलिसिंग सुधारने के लिए दिए कड़े निर्देश।

लखनऊ। एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी शुक्रवार शाम को अचानक बंथरा थाने निरीक्षण करने पहुँच गए। एसएसपी के पहुँचने की सूचना मिलते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने रजिस्टर नम्बर-4, रजिस्टर नम्बर-8, एनसीआर रजिस्टर, मालखाना, थाना परिसर की साफ-सफाई अन्य अभिलेखों को चेक किया। गंदगी देख एसएसपी भड़क गए और पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। वहीं रजिस्टर नं 4 के इंडेक्स में अच्छे तकमीला हेतु कार्यालय में नियुक्त हेका लक्ष्मण प्रसाद पाण्डेय की प्रशंसा करते हुए उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कृत करने के लिए कहा।

एसएसपी ने दिए ये निर्देश

थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये।

थाना परिसर में स्वच्छ तथा शीतल जल की उपलब्धता हेतु लगे वाटर कूलर का निरीक्षण कर सही करने के निर्देश।

विभिन्न रजिस्टरों को चेक किया तथा रजिस्टर नं 4 के इंडेक्स में अच्छे तकमीला हेतु कार्यालय में नियुक्त हेका लक्ष्मण प्रसाद पाण्डेय की प्रशंसा करते हुए उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कृत करने के लिए कहा।

जनपद के दूरस्थ थानों पर आम जनता की सुनवाई हेतु विशेष बल देते हुए संबंधित को निर्देश दिए।

थाने पर लम्बित विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली गई तथा उनके जल्द से जल्द निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश दिया।

हिस्ट्रीशीट के बारे में जानकारी की गई।

देहात की पुलिसिंग को और सुदृढ़ करने हेतु सीओ कृष्णानगर को निर्देश दिए।

थाना क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग करने हेतु संबंधित को आदेशित किया।

आगामी त्योहारों व मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था की थाना स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया, साथ ही त्योहारों के संबंध में पीस कमेटी की मीटिंग समय से करने के लिए कहा गया।

थाना परिसर में खड़े वाहनों के रख-रखाव के संबंध में विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।

थाना परिसर में बने आगंतुक कक्ष को चेक कर बेहतर बनाये जाने हेतु निर्देश दिए गए।

-थाने के निरीक्षण के उपरान्त कस्बे का भी भ्रमण किया गया साथ ही जनपद के बॉर्डर पर लगाने वाले जाम का जायजा लिया गया तथा उसके समाधान हेतु संबधित को उचित निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad