विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक में लगा वाटर कूलर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक में लगा वाटर कूलर

इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा ने दिया दान

लखनऊ। आईटी चौराहा स्थित विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ की अध्यक्षा मोनिका बंसल ने संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द को अस्पताल के उपयोग के लिए एक 150 लीटर क्षमता वाला वाटर कूलर दान में दिया।
इस दौरान क्लब की अलका बंसल तथा क्लब के अन्य सदस्य तथा संस्थान के निर्देशक डॉ. ब्रिगेडियर टी. प्रभाकर एवं अन्य अधिकारीगण, कर्मचारी एवं तीमारदार मौजूद थे। वैदिक मन्त्रोचारण के साथ वाटर कूलर का उद्घाटन संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द ने किया। उन्होंने कहा था वही जीते हैं जो अन्यों के लिए जीते हैं। यह वाटर कूलर संस्थान के तृतीय तल पर स्थित मेडिकल वार्ड मे लगाया गया है जिससे मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए शुद्ध ठंडा पेयजल मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad