पाली,हरदोई-उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त वीके दुबे के निर्देशानुसार,नगर के बसअड्डा चौराहे के निकट सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज के स्काउट छात्रों द्वारा राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। चिलचिलाती धूप में राहगीरों के चेहरे शर्बत पीकर खिल गए। आपको बताते चलें कि ये जल शिविर पांच दिवसीय है जिसका शुभारंभ बुधवार को हुआ था।स्काउट गाइड्स में शिवम शुक्ला, अमित कुमार,अभिषेक सिंह,मनमोहन सिंह,विनय बाजपेई आदि का कार्य सराहनीय रहा।इस मौके पर स्काउट प्रभारी विजय यादव व सहायक स्काउट कमिश्नर विमलेश कुमार मिश्र, अरूण कुमार वर्मा,राजवीर सिंह,जनार्दन श्रीवास्तव, दान बहादुर सिंह,सन्तोष कुमार पाण्डेय,श्रीपाल, महेश,सुधाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
Post Top Ad
Saturday, 18 May 2019
हरदोई- स्काउट गाइड ने शिविर लगाकर राहगीरों को पिलाया शर्बत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment