हरदोई- डॉ. सतीश चंद्र दीक्षित हॉस्पिटल का तहसीलदार संजय कुमार ने किया उदघाटन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

हरदोई- डॉ. सतीश चंद्र दीक्षित हॉस्पिटल का तहसीलदार संजय कुमार ने किया उदघाटन

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का
आयोजन हुआ

बिलग्राम,हरदोई।डॉ सतीश चंद्र दीक्षित हॉस्पिटल द्वारा बिलग्राम तहसील के सामने एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गयाजिसमें कानपुर के प्रतिष्ठित संस्थान रामा हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीज़ों का परीक्षण किया जाएगा। कैम्प में विशेष तौर पर ब्ल्डप्रेशर, स्वांस रोग,कोलेस्ट्रॉल,पित्त की पथरी, एपेंडिक्स, मुख का कम खुलना,मुख व दांतों के सम्पूर्ण इलाज व जांच कुशल विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा होगें।इसके अतिरिक्त पैथोलॉजी, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व एक्सरे आदि की जाँचो पर हॉस्पिटल द्वारा कैम्प के दिन तीस प्रतिशत छूट का लाभ सभी मरीज़ों को दिया जाएगा हॉस्पिटल में डॉ. मयंक वर्मा, डॉ. ज़ेबा सिद्दिकी,डॉ. हेलना डौन,डॉ. गरिमा कटियार, डॉ. अरविंद राजपूत की सेवाएं हॉस्पिटल में मिलती रहेंगी वही हॉस्पिटल के प्रबन्धक डॉ शैलेष दीक्षित ने बताया कि यहाँ गरीबों की यह सुविधाएं नही मिल पातीं थीं अब इस हॉस्पिटल में सब जांचे हो जाया करेंगी और लोगों को बाहर नही भागना पड़ेगा प्रबंधक डॉ. शैलेष ने बताया कि हॉस्पिटल में सारी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad