जिसका मुख्य विषय “शिक्षा ही संकल्प, न कोई विकल्प”
हरपालपुर,हरदोई।कटियारी क्षेत्र के वरनाई चतरखा के प्राथमिक पाठशाला बरनई चतरखा में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय “शिक्षा ही संकल्प, न कोई विकल्प” रहा। विद्यालय में बच्चों के शत प्रतिशत नवीन एडमिशन कराने तथा बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चितकिये जाने के उपायों पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर गत सत्र 2018-19 में विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले बच्चे, उत्कृष्ट बच्चे तथा लोकसभा 2019 चुनाव में प्रेरक के रूप में कार्य करने वाले बच्चे और उनके अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार, सहायक अध्यापिका स्वाती सिंह, सुभाष गुप्ता व ममता देवी, राजरानी, शिव प्रताप सिंह, मोहित, रोजबीना, सकीना, सुधांशु, जूली, अंजुम, नैना सिंह, गुंजन, शिवा, मन्नीलाल, राजीव सिंह, रागिनी, मेहरून्निशा, शिवनाथ, रामजीत आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment