हरदोई- जिलाधिकारी ने जिला टापर आलोक पटेल को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

हरदोई- जिलाधिकारी ने जिला टापर आलोक पटेल को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया

हरदोई,18 मई। रसखान प्रेक्षागृह में श्रीश चन्द्र पब्लिक स्कूल एवं डी0एस0सी0एल0 शुगर मिल ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कक्षा 12 वीं में पढ़ रहे व पढ़ चुके छात्र/छात्राओं के साथ संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने दीप जलाकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। कार्यक्रम में जिले में संचालित सी0बी0एस0सी0 स्कूलों के कक्षा 12 के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। डी0एम0 पुलकित खरे ने जिला टापर आलोक पटेल को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। डी0एम0 पुलकित खरे, राकेश अग्रवाल (प्रबन्धक, श्रीश चन्द्र पब्लिक स्कूल), पंकज सिंह (संयुक्त उपाध्यक्ष, डी.एस.सी.एल. शुगर लोनी शाहाबाद) आलोक मिश्रा (अतिरिक्त महाप्रबन्धक डी.एस.सी.एल. शुगर हरियावाँ) ने स्कूल टापर ज्योति शुक्ला, विकास मिश्रा बच्चों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में डी0एम0 पुलकित खरे से बच्चों ने तरह तरह के प्रश्न पूछे जिनके जवाब डी0एम0 ने बड़ी ही सरलता से दिये, वो कैसे इस स्थान पर पहुँचे इस बात को साझा किया तथा अन्त में जीवन में आगे बढ़ने के उपाय भी बताये। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माधुरी मिश्रा आधारशिला प्ले स्कूल समन्वयक) ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत श्रीमती चित्रा बाजपेयी (प्रधानाचार्या श्रीश चन्द्र पब्लिक स्कूल) ने आये हुए अतिथियों को बुके भेट कर की तथा यह भी बताया कि स्कूल शीघ्र ही कक्षा 12 तक हो जायेगा।इस कार्यक्रम में अनूप पाण्डेय (लोनी मिल), आनन्द कुमार सिंह (रूपापुर मिल) तथा हरियावाँ मिल के अंकित कण्डपाल, सन्तोष सिंह मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad