केजीएमयू चिकित्सकों ने बच्चे की आहार नली बनाकर दिया जीवनदान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

केजीएमयू चिकित्सकों ने बच्चे की आहार नली बनाकर दिया जीवनदान

लखनऊ। केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक बच्चे की आहार नली बनाकर उसे नया जीवन दिया है। अब यह बच्चा सामान्य बच्चे की ही तरह खा-पी सकता है। बच्चा एक दिन का था जब उसे केजीएमयू लाया गया था। यह जानकारी पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉ. जेडी रावत ने दी है।सिद्धार्थनगर निवासी अहद एक दिन का था। 22 मार्च 2017 को उसे केजीएमयू में इमरजेंसी के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया था। बच्चे को जन्म से ही आहार नली विकसित नहीं थी। डॉ. रावत ने कहा कि इस बीमारी को ईसोफजियल एट्रेसिया कहते हैं और यह बीमारी आठ से दस हजार बच्चों में से किसी एक को होती है।

पहला ऑपरेशन 24 मार्च को

ईसोफजियल एट्रेसिया केस में बच्चे को दूध पिलाने पर खांयी आ रही थी और दूध मुंह से बाहर आ रहा था। ऐसा भी हो सकता है कि दूध फेफड़े में चला जाए और बच्चे को निमोनिया का खतरा भी हो सकता था। डॉ. रावत ने कहा कि इस बच्चे का पहला ऑपरेशन 24 मार्च को किया गया जब वो दो दिन का था। ऑपरेशन कर अविकसित आहार नली को गले से बाहर किया गया। इसके बाद पेट में खाने की थैली में एक नली डाली गई। इस नली को गैस्ट्रास्टमी कहते हैं। गैस्ट्रास्टमी से बच्चे को हर दो घंटे में दूध पिलाया गया। ऐसा डेढ साल तक किया गया।

यह था आखिरी ऑपरेशन

इसके बाद बच्चे को दोबारा इस साल 3 अप्रैल को भर्ती किया गया। इस बार में ऑपरेशन में पेट को उपयोग में लाने के लिए भोजन नलिका को बनाया गया। इसमें सीने के अंदर से लाकर गले तक लाया। फिर इसके एक माह के बाद एक मई को भोजन नलिका और नवनिर्मित ट्यूब को मिलाया गया। यह आखिरी ऑपरेशन था। इसका खर्च कुल मिलाकर 50 हजार रुपए के करीब आया है। सर्जन टीम में डॉ. जेडी रावत, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. विपुल और एनेस्थीसिया टीम में डॉ. अनिता मलिक, डॉ. प्रेमराज, डॉ. सतीश वर्मा शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad