ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अब 21 साल की हो चुकी हैं। बीते रात उन्होंने अपने दोस्त और खास लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। बता दें कि बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
एक्ट्रेस शिवांगी जोशी पार्टी में पिंक आइटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपने इस आउटफिट के साथ ट्रांसपैरेंट हिल्स पहन रखा है। शिवांगी इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की बॉन्डिंग देखते बन रही है।
बता दें कि दोनों कई महीनों तक अपनी लिंकअप की खबरों को झूटा बताया है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017 में मोहसिन खान ने बताया था कि ”लिंकअप की खबरों की वजह से हम अपनी दोस्ती और काम पर कोई फर्क नहीं पड़ने देते”।


मोहसिन आगे बताते हैं कि ”शुरू में हम कुछ भी नहीं कह सकते। फिलहाल हम दोस्त हैं हमारी दोस्ती अभी प्यार में बदले हुए सिर्फ एक महीने ही हुए हैं। मैं अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर मनाने जा रहा हूं। सच कहूं तो तो मैंने अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। इसके बारे में मैंने अभी तक कुछ सोचा नहीं है, वहीं दूसरी तरफ ये उनकी मासूमियत भी है। हम फिलहाल एक दूसरे को समझ रहे हैं। ये बहुत ही खूबसूरत जर्नी है और दोस्ती भी, जो अभी अभी प्यार में बदला है।”


दूसरी तरफ बात करें तो हाल ही में एक रिसेंट इंटरव्यू में शिवांगी जोशी से जब रिपोर्टर ने मोहसिन खान से ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने तुरंत कहा ”आप नए हैं क्या”। उनका ये रिप्लाई सुनकर लोग हंसने लगे।

No comments:
Post a Comment