तीन अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार,28 लाख का मादक पदार्थ बरामद | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 4 May 2019

तीन अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार,28 लाख का मादक पदार्थ बरामद

लखनऊ। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपितों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडा (13 क्विंटल, मूल्य लगभग 28 लाख रुपए), एक ट्रक व सात हजार की नकदी बरामद हुई है। आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि तस्करी करने वाला एक गिरोह, जो झारखण्ड से लेकर ट्रक में तरबूज के नीचे छिपाकर अवैध मादक पदार्थ (डोडा) की खेप बरेली जाने वाला है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने पालीटेक्निक के सामने फैजाबाद रोड गोमतीनगर जनपद लखनऊ के उक्त ट्रक को घेराबंदी करते हुए तीन लोगों को दबोच लिया। पकड़े गये आरोपितों ने अपना नाम व पता राज कुमार पाठक,तस्लीम व सुरेन्द्र यादव निवासीगण जनपद बरेली बताया है। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह माल रांची झारखण्ड के जैकी व मुकेश से लेकर जनपद बरेली निवासी नजमुल को दिया जाना था, जिसके एवज में हम लोगों को एक चक्कर का भाड़ा व पहुंचाने पर एक लाख 60 हजार मिलता है। बरामद माल में पांच लोगों की हिस्सेदारी है, जिसमें केवडा का गुड्डू गौंटिया, देवचरा का सुरेश प्रधान, बदायूं का शाहिद व तस्लीम शामिल है। नजमुल अपने क्षेत्र में ऊंचेदामों में फुटकर में बेचते हैं। डोडा का सेवन लोग पीसकर उसमें गुड़
मिलाकर उसकी गोली बनाकर नशे के लिए प्रयोग करते हंै।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad