हरदोई- चुनाव ड्यूटी का मानदेय न देने का आरोप | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 4 May 2019

हरदोई- चुनाव ड्यूटी का मानदेय न देने का आरोप

हरदोई। चुनाव में डयूटी करने वाले कार्मिकों को भुगतान नही दिया गया है। राजकीय पॉलीटेक्निक के कई प्रशिक्षुओं ने प्रशासन पर मेहनताना न देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एडीएम से की गई है।हरदोई विधानसभा में ड्यूटी करने वाले प्रशिक्षुओं ने बताया कि बीते 27 अप्रैल को सुबह 09 बजे से 29 अप्रैल को सायं 08 बजे तक जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की GPS ट्रैकिंग के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक हरदोई के प्रशिक्षुओं की ड्यूटी विधान सभावार लगायी गयी थी। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा था कि इसका मानदेय 900₹ दिया जायेगा।प्रशिक्षुओं का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद जब वह नगर मजिस्ट्रेट से मिले तो बताया गया कि इसका कोई भुगतान नही होगा। प्रशिक्षुओं का कहना है कि उन्हें भ्रमित कर काम कराया गया है। मामले की शिकायत सभी प्रशिक्षुओं ने एडीएम से की है।
उधर नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त प्रशिक्षुओ को केवल टेक्निकल सपोर्ट के लिए रखा गया था। निर्वाचन आयोग से किसी प्रकार के मानदेय की व्यवस्था नही है, ये बता दिया गया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad