दो लाख स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता महाभियान में की वोट की अपील | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 4 May 2019

दो लाख स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता महाभियान में की वोट की अपील

लखनऊ। बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता…। अंकल आंटी मान जाओ, वोट डालोगे कसम खाओ…। कुछ ऐसे ही संदेशों के साथ शहर के दो लाख से ज्यादा स्कूली बच्चों ने शनिवार को मतदात के लिए शहरवासियों से अपील की। मतदाता जागरूकता महाभियान से जुड़े इन स्कूली बच्चों ने लोगों को वोट करने का संदेश दिया।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.मुकेश कुमार सिंह ने लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी से इस महाभियान की शुरुआत की। राजधानी के तीन सौ से ज्यादा स्कूलों के बच्चों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, अवध कॉलिजिएट से लेकर कई स्कूलों में नुक्कड़ नाटक हुए। लखनऊ मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज समेत कई स्कूलों में रैली निकाली गई। केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ समेत कई स्कूलों में बच्चों ने शपथ ली कि वह अपने मम्मी-पापा से लेकर घर के आसपास रहने वाले मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad