हरदोई- क्रय केंद्र पर किसान से एसडीएम ने की अभद्रता, वीडियो वायरल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 4 May 2019

हरदोई- क्रय केंद्र पर किसान से एसडीएम ने की अभद्रता, वीडियो वायरल

शाहाबाद,हरदोई।एसडीएम रामप्रकाश ने अन्नदाता कहे जाने वाले किसान को गालियों से नवाजा और जेल भेजने की खुलेआम धमकी दी। शाहाबाद के एसडीएम रामप्रकाश की कार्यशैली के कारण पीड़ितों को ही गालियां मिलती नजर आ रही हैं। शाहाबाद मंडी के गेहूं क्रय केंद्र पर किसान को अभद्र भाषा में जेल भेजने की धमकी देने के मामले में क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है।दरअसल एसडीएम द्वारा जब पूंछा गया कि गेंहू किसका है,उनकी आवाज किसान नही सुन सका,तो साहब नाराज हो गए और उसे गालियां देने लगे,साथ ही उसे गाड़ी में बैठाकर जेल भेजने का फरमान भी सुनाया। इसके बाद साहब का गुस्सा नही उतरा तो किसान को गाड़ी में बैठाकर ले जाकर अपमानित भी किया। एसडीएम के इस कृत्य से क्षेत्र के तमाम किसानों में ऐसी तानाशाही के प्रति गहरा रोष है और ऐसे बिगड़ैल अधिकारी के रवैये को देखकर शासन से न्याय की गुहार है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad