केजीएमयू का प्रमुख विभाग हैं नेत्र रोगविभाग—प्रो भट्ट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 4 May 2019

केजीएमयू का प्रमुख विभाग हैं नेत्र रोगविभाग—प्रो भट्ट

भेंगेपन की बीमारी पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जाॅर्ज चिकित्साविश्वविद्यालय के नेत्र रोग विभाग द्वारा भेंगेपनपर सीएमई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेत्र रोगविभाग के चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार के भेंगेपन की बीमारी पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्षा डाॅ विनीता सिंह द्वारा इस बीमारी में किए जाने वाले उपचार एवं आॅपरेशन में बरती जानेवाले सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर चिकित्साविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एमएलबी भटट् ने केजीएमयू जैसे ख्याति प्राप्त संस्थान में नेत्र रोगविभाग को संस्थान का प्र्रमुख विभाग बताते हुए इसे संस्थान का नेत्र बताया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेत्र रोगविभाग के डाॅ सिद्धार्थ, डाॅ अरूण शर्मा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad