बस ने बाइक सवार को रौंदा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 4 May 2019

बस ने बाइक सवार को रौंदा

लखनऊ । अशियाना थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने टक्कर मार कर भाग रहे बस चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने घायल युवक को इलाज लिये लोकबन्धु अस्पताल ले गये जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बस चालक की पिटाई से उसे चोटे आयी है उसे भी लोकबन्धु असपताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक बाबूगंज हसनगंज निवासी जगदीश त्रिपाठी का 28 वर्षीय लड़का ऋृषि त्रिपाठी किसी काम से बाइक यूपी 32 जी डब्लू 1104 से आशियाना गया था। वह जैसे ही पावर हाउस चौराहा पार कर ही रहा था कि अचानक तेज रफ्तार से आ रही बस नम्बर यूपी 32 ईएन 0327 ने ऋषि ओर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऋषि बाइक समेत जमीन पर ढेर हो गया। हादसे में ऋृषि बेहोश हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगोंं ने टक्कर मारकर भाग रहे बस चालक कोठी उस्मान पुर , बाराबंकी निवासी हौसला प्रसाद को दौड़ा कर पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे बस चालक को कई जगहों पर चोटे आयी। पुलिस ने दो घायलों को इलाज के लिये लोकबन्धु अस्पताल में भर्ती कमराया। जहां ऋृषि की हालत को गंभीर देखते उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बतायी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad