साधना से बाहर: मैं कुछ मांगता नहीं, ईश्वर ने जो दिया है वो हमें सभी को देना चाहिए’ : मोदी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

साधना से बाहर: मैं कुछ मांगता नहीं, ईश्वर ने जो दिया है वो हमें सभी को देना चाहिए’ : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं उन्होंने शनिवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और बाबा केदार की गुफा में पूरा दिन और रात में ध्यान लगाया और रविवार की सुबह वो गुफा से बाहर आकर केदारनाथ मंदिर के दोबारा दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

मंदिर से बाहर आकर पीएम मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं कल से आज तक अलग ही वातावरण में था, यहीं बाबा केदारनाथ की भक्ति में खोया था, कोई कम्युनिकेशन का साधन नहीं था।

उन्होंने कहा कि- मेरा सौभाग्‍य है और आध्यात्मिक चेतना की भूमि पे जाने का मुझे कई वर्षों से अवसर मिलता रहा है,यहां का जो मेरा विकास मिशन है उसमें प्रकृति,पर्यावरण और पयर्टन है। मैं लोगों से कहता हूं कि यहां की प्रकृति, पर्यावरण को कैसे संभाला जाए हम इसे संभालने के लिए क्या कर सकते हैं वैसा करना चाहिए, हम इसे कठिनाई में डालने से बचा सकें ऐसा प्रयास करना चाहिए।

पीएम ने कहा कि मैं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से और भी तरीकों से यहां के विकास की जानकारी लेता रहता हूं। यहां आने के लिए सड़कों को सुचारू रखने के लिए बहुत काम करना पड़ता है, व्यवस्था की दृष्टि से बहुत काम होता है इसके लिए लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। पीएम मोदी से जब ये सवाल किया गया है कि उन्होंने केदारनाथ बाबा से क्या मांगा? इसपर पीएम मोदी का जवाब था कि-मैं कुछ मांगता नहीं, मांगने की प्रवृत्ति से मैं सहमत नहीं हूं ईश्वर ने जो हमें दिया है वो सभी में हमको देना चाहिए, ईश्वर ने जो भी हमें देने की शक्ति दी है उसे समाज को देना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad