केदारनाथ और सोमनाथ मंदिर में पूजा: PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह, कैमरे की नजर में | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

केदारनाथ और सोमनाथ मंदिर में पूजा: PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह, कैमरे की नजर में

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण  से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर पहुंच कर भगवान शंकर की पूजा की तो वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमनाथ मंदिर पहुंचकर अराधना की।

Narendra Modi
(तस्वीर साभार : ANI)लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 19 मई को 59 सीटों पर होगा। उसके पहले शुक्रवार शाम पिछले 2 महीने से चल रहे ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा पर उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम मंदिर में पहुंचे। यहां पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान भोलेनाथ के दरबार में पूजा- अर्चना की। दिलस्चप बात यह है कि जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ मंदिर में पूजा- अर्चना कर रहे थे ठीक उसी वक्त बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी सोमनाथ मंदिर में पूजा कर रहे थे।
Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान भगवान शिव का रूद्राभिषेक भी किया। पीएम आज यानि शनिवार को केदारनाथ में बनी गुफा में ध्यान भी करेंगे।

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने व्यस्त कामों के बीच सोशल मीडिया के लिए भी समय निकाल लेते हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिया पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम जाते समय पहाड़ों की कुछ तस्वीर भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की।

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ों की फोटो को शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘खूबसूरत पहाड़ ! केदारनाथ जाते समय इन तस्वीरों को क्लिक किया।’

Narendra Modi

उत्तराखंड में स्थित ये पर्वत अपनी खूबसूरती के लिए पूरे भारतवर्ष में मशहूर हैं।

Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान केदारनाथ विकास परियोजना के चल रहे तमाम पुनर्निर्माण कार्यों कि समीक्षा भी की।
Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कुछ जरुरी दिशा- निर्देश भी दिए।

Amit Shah

चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भी गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे।

Amit Shah

बीजेपी प्रमुख अमित शाह जब सोमनाथ मंदिर में पूजा कर रहे थे तो उस दौरान उनके साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था।

Amit Shah

हिंदुओं के प्रमुख मंदिरों में शुमार सोमनाथ १२ ज्योतिर्लिंगों में सर्वप्रथम माना जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad