मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा नेताओं को जूतों से पीटने की बात कही है। शुक्रवार को हुई उनकी रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री राजभर को भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है। राजभर ने वीडियों में कहा है कि भाजपा नेताओं को दस-दस जूते मारो।
राजभर ने कहा है कि भाजपा नेताओं को इस बात पर शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ओबीसी वोटों के लिए हमारी ’सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी’ के नाम का इस्तेमाल अपने प्रचार अभियान के दौरान किया। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव आयोग को इस ’भ्रामिक प्रचार अभियान’ को रोकने के लिए लिखा, लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। राजभर ने यह भी कहा कि उन्होंने योगी सरकार से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि ओम प्रकाश राजभर घोसी लोकसभा क्षेत्र के रतनपुरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी एक चर्चा बड़ी तेजी से भारतीय जनता पार्टी के लोग फैला रहे हैं कि हम लोगों का एसबीएसपी के साथ गठबंधन है और महेंद्र चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि यहां जितने लोग हैं। बताओ कि महेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं कि नहीं लड़ रहे हैं? राजभर के इस सवाल का जवाब भीड़ ’लड़ रहे हैं’ कहकर देती है। वीडियो में इसके बाद राजभर उग्र हो गए और कहा कि यदि बीजेपी का नेता यह बोलते हुए मिल जाए तो जूता निकालकर उसको 10 जूता मारो कि तुम नहीं लड़ रहे हो।
Post Top Ad
Saturday, 18 May 2019
भाजपा नेताओं को बल भर पीटना जरुरी : ओमप्रकाश राजभर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment