लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटना गुडम्बा थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती कल्याणपुर की है। यहां लोहरपुर रामपुर मथुरा थाना सीतापुर के रहने वाले प्रदीप शर्मा अपनी पत्नी के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। शनिवार सुबह करीब 8 बजे उनकी पत्नी रोली शर्मा (18) ने मकान में छत में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments:
Post a Comment