टायर फटने से पलटी पिकप एक की मौत, पांच घायल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 4 May 2019

टायर फटने से पलटी पिकप एक की मौत, पांच घायल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में शहीद पथ के पास अटल विहारी बाजपेई इकॉना स्टेडियम के पास शुक्रवार देर रात टायर फटने से पिकअप पलट गई। जिसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी के बड़ेल गांव निवासी जावेद कपड़े की फेरी का काम करता है। जावेद (36) अपने साथियों के साथ शुक्रवार को कानपुर से कपड़ा खरीद कर पिकअप से लौट रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे इकॉना स्टेडियम के पास उसकी पिकअप का एक टायर फट गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप पर बैठा जावेद उसी के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सहित पिकअप पर सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad