कपड़ा व्यापारी के हत्यारे गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

कपड़ा व्यापारी के हत्यारे गिरफ्तार

  • आरोपियों के पास तंमचा और कारतूस बरामद 

लखनऊ। सरोजनीनगर पुलिस ने कपड़ा व्यवसाई रामप्रकाश रावत की हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो हत्यारों को इलाके के नादरगंज स्थित रबड़ कंपनी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
बताते चलें कि सरोजनीनगर के बेहसा निवासी कपड़ा व्यवसाई रामप्रकाश रावत (55) बीती 21 नवंबर 2018 को घर से किसी काम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में 24 नवंबर को उसकी हत्या कर फेंका गया शव मलिहाबाद इलाके के खड़ौवां गांव स्थित रामकिशुन के खेत में पड़ा मिला। मृतक का सिर ईंट से कूचा होने के साथ ही उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी शकुंतला ने मूल रूप से रायबरेली के खीरों व राजधानी के राजाजीपुरम इलाके में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राहुल तिवारी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि वह हत्यारों की तलाश कर ही रही थी कि तभी शुक्रवार रात उसे पता चला कि इस घटना के दो आरोपी इलाके के नादरगंज स्थित रबड़ फैक्ट्री के पास मौजूद हैं। पुलिस ने मौके से घटना के आरोपी रायबरेली जिले के खीरों थानांतगज़्त बेहटा सतनपुर निवासी राहुल तिवारी उर्फ जनक राज दुबे उर्फ सोनू और मलिहाबाद के खड़ौआं गाँव निवासी धीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad